पीसीटी
समाचार

फिरोजाबाद: अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसएसपी ने ईदगाह मैदान का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद में आगामी अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी Ramesh Ranjan ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Saurabh Dixit के साथ गांधी पार्क स्थित ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह मैदान में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नगर निगम को मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को पर्व के दौरान मजबूत और सतर्क सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
इस दौरान नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *