फिरोजाबाद: अपहरण कर हत्या और ईको कार लूट कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वाहन बरामद
फिरोजाबाद, 10 फरवरी 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना दक्षिण पुलिस ने 20 नवंबर 2025 को हुए अपहरण, हत्या और ईको कार लूट प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला कारागार में निरुद्ध आरोपी मनीष को न्यायालय के आदेश पर पीसीआर में लेकर पूछताछ की गई, जिसकी निशानदेही पर लूटी गई ईको कार संख्या UP-79-AF-8387 जंगल क्षेत्र से बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार, वादी वाजिद अली निवासी औरैया की तहरीर पर उनके पुत्र सलमान अली के अपहरण का मुकदमा थाना दक्षिण में दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान चार आरोपियों—मनीष, राजकुमार, अभिषेक और रामवीर उर्फ वीरा—के नाम सामने आए। पूछताछ में आरोपियों ने सलमान अली का अपहरण कर ईको कार लूटने और बाद में सिरसागंज क्षेत्र में उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। साक्ष्य संकलन और डीएनए परीक्षण के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।
पुलिस दबाव के चलते आरोपी मनीष और अभिषेक ने अलग-अलग न्यायालयों में आत्मसमर्पण किया था। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। ताजा कार्रवाई में मनीष की निशानदेही पर लूटी गई कार बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक सिंहराज सिंह तथा कांस्टेबल अमित कुमार और बलराम शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही