पिंक सिटी टाइम्स

फिरोज़ाबाद। जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिशें सामने आ रही हैं। ऐसे शरारती तत्वों को चिन्हित करते हुए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं—
प्रशांत पुत्र स्व. गजेन्द्र सिंह, निवासी रेपुरा ठारपुठा रोड, थाना रामगढ़, उम्र 22 वर्ष
अंकित पुत्र राकेशपाल, निवासी रानीनगर ठारपुठा रोड, थाना रामगढ़, उम्र 18 वर्ष
सचिन पुत्र जगदीश, निवासी भीमनगर गली नंबर-1, थाना दक्षिण, उम्र 18 वर्ष
मयंक शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, निवासी महाविद्या कॉलोनी, गोविन्द आश्रम, थाना गोविन्दनगर, जनपद मथुरा, उम्र 25 वर्ष
सैंकी राठौर पुत्र सूरज राठौर, निवासी नई बस्ती गली नंबर-2, थाना दक्षिण, उम्र 25 वर्ष
सत्यम पुत्र कन्हैयालाल, निवासी साती रोड श्यामनगर, थाना रामगढ़, उम्र 27 वर्ष
इन सभी को शांति भंग के आरोप में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *