फ़िरोज़ाबाद: सपा की PDA पाठशाला में जिलाध्यक्ष का बयान—“हम हिन्दू नहीं, यादव हैं”
फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डांडिया मई स्थित शाला परिसर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने मंच से कहा—
“हम हिन्दू नहीं, यादव हैं… हम माँ की कोख से पैदा हुए शूद्र हैं।”
मनुस्मृति के विरोध की बात कही
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनुस्मृति में जाति आधारित भेदभाव की व्याख्या की गई है—
जो मुँह से पैदा हुए वे ब्राह्मण,
जो भुजाओं से पैदा हुए वे क्षत्रिय,
जो सीने से पैदा हुए वे वैश्य,
और
जो माँ की कोख से पैदा हुए वे शूद्र बताए गए।
उन्होंने कहा कि “हम सब इंसान हैं और हमें जाति आधारित विभाजन को खत्म करना होगा।”
दलित-पिछड़ों पर अत्याचार का आरोप
शिवराज सिंह यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार सबसे ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि समाज के 90% लोग दलित-पिछड़े और अल्पसंख्यक हैं, जबकि 10% लोग सत्ता पर काबिज हैं।
PDA की परिभाषा समझाई
कार्यक्रम में PDA का अर्थ बताया गया—
P = पिछड़ा
D = दलित
A = अल्पसंख्यक
नेताओं ने कहा कि इन्हीं वर्गों को जागरूक करने के लिए PDA पाठशाला चलाई जा रही है।
कंबल वितरण के नाम पर बुलाया गया ग्रामीणों को
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कंबल वितरण कार्यक्रम के नाम पर बुलाया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचने पर उन्हें PDA पाठशाला में शामिल कराया गया।
कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में सपा नेता रामसेवक यादव, दिलीप यादव, गौरव यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।