फ़िरोज़ाबाद: ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप — अस्पताल में हंगामा
फ़िरोज़ाबाद जिले के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को काबू में किया।
जानकारी के अनुसार, गाँव मोड़ा निवासी गुड़िया देवी को रविवार शाम करीब साढ़े पाँच बजे ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। परिजनों का कहना है कि महिला का जबड़ा चढ़ गया था, जिसके उपचार के दौरान उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में तीखा विरोध दर्ज कराया।
सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और लगभग 30 मिनट की समझाइश के बाद परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Oplus_16908288