
फर्जी कार्ड दिखाकर रौब दिखाना पड़ा भारी ।
फिरोजाबाद: टूंडला टोल पर शनिवार सुबह मैनपुरी नंबर की कार सवार युवक ने पुलिस कार्ड से कार न निकालने पर हंगामा खड़ा कर दिया, युवक द्वारा कार निकालने के लिए किसी पुलिसकर्मी का कार्ड दिखाया गया, टोलकर्मियों को कार्ड संदिग्ध लगा और जिस युवक का फोटो कार्ड पर लगा था वो भी कार में मौजूद नहीं था, गाड़ी न निकालने पर कार सवार युवक गुस्से में टोल कर्मियों से बदसलूकी करने लगा और हंगामा खड़ा कर दिया इसकी सूचना टोल कर्मियों ने पुलिस को दी डायल 112 और थाना पुलिस कार सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है टोल मैनेजर किरण कुमार ने बताया की कार्ड प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हो रहा है, जिस पर फोटो किसी अन्य व्यक्ति का लगा हुआ है जबकि कार में कोई अन्य व्यक्ति सवार है, पुलिस जांच में जुट गई है ।