पीसीटी
समाचार

फरसा वाले बाबा की हत्या पर फिरोजाबाद में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग
फिरोजाबाद:
मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या के विरोध में फिरोजाबाद में बजरंग दल गौरक्षक टीम और हिंदू रक्षक टीम के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च बाबा की आत्मा की शांति और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आयोजित किया गया।
कैंडल मार्च शहर के एमजी कॉलेज से शुरू होकर गांधी जी की प्रतिमा, जैन मंदिर होते हुए सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में कैंडल लेकर शांतिपूर्वक मार्च करते नजर आए।
मार्च में शामिल लोगों ने चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, इसलिए जरूरी है कि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाए।
(रिपोर्ट: फिरोजाबाद ब्यूरो)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *