पीसीटी
समाचार

पीएम श्री स्कूल डबरई के छात्रों की एक्सपोज़र विजिट: रबड़ी इको टूरिज़्म सेंटर और बटेश्वर में सीखी प्रकृति और विरासत की पाठशाला
फिरोज़ाबाद। एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम के तहत पीएम श्री स्कूल डबरई के छात्र-छात्राओं को रबड़ी इको टूरिज़्म सेंटर और बटेश्वर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। यह कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे के निर्देशन में आयोजित किया गया, जबकि एसआरजी सुभाष यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर विजिट की शुरुआत कराई।
छात्रों ने शिकोहाबाद से लगभग 18 किमी दूर यमुना की तलहटी में बने इको टूरिज़्म पार्क में तितली पार्क, मोटरबोट, वुडन कॉटेज गोल्ड और नेचर ट्रेल जैसी गतिविधियों का आनंद लिया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जंगलों के महत्व, विभिन्न पेड़-पौधों की प्रजातियों तथा नदियों के जल संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया।
विजिट के दूसरे चरण में छात्रों ने खंड शिक्षा अधिकारी खैरगढ़ सुधीर गुप्ता की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर का भ्रमण कर वहां की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को नज़दीक से समझा। इसी के साथ एक्सपोज़र विजिट का समापन हुआ।
पूरे कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती हेमलता सक्सेना सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभा वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार, सीमा राजपूत समेत अन्य शिक्षक-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *