पिंक सिटी टाइम्स

नारखी में खेत पर परिवार पर हमला, आधा दर्जन घायल
लाठी-डंडों से की गई मारपीट — महिलाएं और बच्चे भी जख्मी
पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया, जांच जारी
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के नया बांस बत्रा गांव में खेत पर काम कर रहे एक परिवार पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिलाओं और बच्चों समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कीर्तराम का भाई खेत में पानी लगा रहा था, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर नारखी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात नियंत्रित किए। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *