नारखी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
22 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 14 फरवरी 2026।
जनपद फिरोजाबाद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नारखी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को 22 क्वार्टर देशी नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में नारखी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरीशंकर (35 वर्ष) पुत्र अशरफीलाल निवासी बछगाँव, थाना नारखी को बछगाँव चौराहा से नारखी की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 22 क्वार्टर देशी नाजायज शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना नारखी पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी
उपनिरीक्षक गौरव वर्मा
आरक्षी 591 राजकुमार
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।