थाना एका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किशोरी सहित किया बरामद
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना एका पुलिस ने मुकदमा संख्या 45/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस व पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त प्रशान्त पुत्र राजकुमार उर्फ राजू निवासी ग्राम फरेंदा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
क्या है मामला?
बीते 20 मार्च 2026 को वादिनी श्रीमती रूवी देवी, पत्नी पूरन सिंह, निवासी ग्राम फरेंदा (पोस्ट उडेसर) ने थाना एका में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रशान्त उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने दो पुलिस टीमों का गठन किया था। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आपराधिक धाराएं:
आरोपी के खिलाफ धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की भूमिका:
गिरफ्तारी में थाना एका के प्रभारी निरीक्षक संजुल कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह और महिला कांस्टेबल नव्या की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी