पिंक सिटी टाइम्स

Oplus_16908288

नहर में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी नगर के समीप भोगनीपुर ब्रांच लोअर गंग नहर में सोमवार सुबह एक युवक का शव पानी में तैरता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान स्वामी नगर निवासी रवि पुत्र महिपाल के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार रवि बीते दिन घर से नाराज होकर निकल गया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी और थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। सुबह नहर में शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *