पिंक सिटी टाइम्स

दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नगला सिंघी पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद। दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को थाना नगला सिंघी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना नगला सिंघी पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 05/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त हरीगोपाल पुत्र रामखिलाड़ी, निवासी ग्राम बझेरा, थाना नगला सिंघी को नगला गदलपुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ दहेज हत्या से जुड़ा मामला दर्ज था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी विवरण
दिनांक: 15 जनवरी 2026
स्थान: नगला गदलपुरा मोड़, थाना नगला सिंघी, फिरोजाबाद
गिरफ्तार अभियुक्त
हरीगोपाल पुत्र रामखिलाड़ी, निवासी ग्राम बझेरा, थाना नगला सिंघी, फिरोजाबाद
पुलिस टीम
पारुल मिश्रा – थानाध्यक्ष, नगला सिंघी
उप निरीक्षक जसवंत
हेड कांस्टेबल 84 गंगीराम मीना
कांस्टेबल 529 राकेश कुमार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *