थाना रजावली पुलिस ने 883 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोज़ाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोज़ाबाद के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रजावली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजा बेचने वाले एक अभियुक्त को 883 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सजीव गुप्ता पुत्र साहूकार गुप्ता निवासी ग्राम नगला बीच, थाना रजावली, जिला फिरोज़ाबाद है। पुलिस ने उसे नगला ईश्वरी रोड के पास से पकड़ा, जिसके कब्जे से 883 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना रजावली पर मु0अ0सं0 — 01/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 — 132/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना रजावली, जिला फिरोज़ाबाद
मु0अ0सं0 — 01/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रजावली, जिला फिरोज़ाबाद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
श्री बृजकिशोर सिंह, थानाध्यक्ष, थाना रजावली
उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी नगला बीच
उपनिरीक्षक घनश्याम दीक्षित, थाना रजावली
कांस्टेबल 452 दिनेश कुमार, थाना रजावली
कांस्टेबल 59 गिरीश कुमार, थाना रजावली