पीसीटी
समाचार

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बटेश्वर रोड से शिकोहाबाद नगर की ओर आ रहे एक ऑटो को तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के माधवगंज ओवर ब्रिज के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि ऑटो एक ट्रैक्टर के पीछे चल रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।
घायल की पहचान राकेश पुत्र रामवीर निवासी स्यारमऊ के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *