पीसीटी
समाचार

तेज रफ़्तार आई10 कार बेकाबू होकर पलटी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, साली गंभीर घायल
फ़िरोज़ाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना अरांव क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा अरांव हाइवे पर उस समय हुआ जब तेज रफ्तार आई10 कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
ढाई बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे गांव नगला राधे से मैनपुरी की ओर जा रही आई10 कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार गर्भवती महिला रचना यादव और उसका चार वर्षीय पुत्र आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में रचना के पति शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए आगरा के हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
एक युवती की हालत गंभीर
कार में कुल चार लोग सवार थे। मृतका की बहन (साली) हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम
सूचना मिलते ही थाना अरांव पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *