पीसीटी
समाचार



गांधी लोहिया विचार मंच के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन, समाजवादी विचारधारा पर हुई चर्चा

आज गांधी लोहिया विचार मंच के तत्वावधान में श्री गिरीश जोशी के संयोजन में स्थानीय गांधी पार्क में समाजवादी चिंतक एवं प्रखर विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों, समाजवाद की प्रासंगिकता और वर्तमान समय में उनके सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने लोहिया के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *