पीसीटी
समाचार

टूण्डला पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी सतेन्द्र उर्फ सचिन को किया गिरफ्तार

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई, अलीनगर कैंजरा मोड़ से दबोचा गया आरोपी
फिरोजाबाद, 15 फरवरी 2026 (Pink City Times)।
जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 78/2026 धारा 74/64(1)/78/115(2)/296/126(2)/351(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ सचिन पुत्र श्याम सुन्दर निवासी अलीनगर कैंजरा, थाना टूण्डला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को माता की पुलिया, अलीनगर कैंजरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी स्थल:
माता की पुलिया, अलीनगर कैंजरा मोड़, थाना टूण्डला, जनपद फिरोजाबाद।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा
उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार
कांस्टेबल 554 गौरव कुमार
Pink City Times महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *