पीसीटी
समाचार

जेवर मांगने पर महिला से मारपीट का आरोप, देवर पर धारदार हथियार से हमला करने की शिकायत
फिरोजाबाद। जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला अमान में जेवर वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।
पीड़िता मीनू के अनुसार, उसके कुंडल और पायल को उसके देवर अमित ने गिरवी रख दिया था। जब उसने अपने जेवर वापस मांगे तो इस बात को लेकर घर में विवाद हो गया।
महिला का आरोप है कि इसी दौरान सास, ससुर, ननद, देवर अमित और देवरानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान उसके देवर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
घटना के बाद पीड़िता ने थाना नारखी पहुंचकर ससुराल पक्ष के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *