पिंक सिटी टाइम्स

जिले में शीतलहर के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शिकोहाबाद बस अड्डे पर बने महिला एवं पुरुष रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रैन बसेरों में मौजूद मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। यहां विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, रजाई-गद्दे, पलंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बस अड्डा परिसर में लकड़ी के अलाव और गैस हीटर चलते हुए नजर आए, जिससे यात्रियों और निराश्रितों को राहत मिल रही है।
इस दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रैन बसेरे में ठहरे गरीब और असहाय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें कंबल वितरित किए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में रैन बसेरों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।
प्रशासन का यह कदम शीतलहर से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *