पिंक सिटी टाइम्स

जिला कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई, विचार गोष्ठी का आयोजन
फिरोजाबाद।
जिला कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह यादव ने की, जबकि संचालन लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष विनोद गौतम द्वारा किया गया।
जयंती के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर (24 जनवरी 1921 – 17 फरवरी 1988) स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक एवं जननेता थे। वे बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे। जनसरोकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने के कारण उन्हें ‘जननायक’ की उपाधि मिली। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 2024 को कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया, जो उनके योगदान का ऐतिहासिक सम्मान है।
पूर्व विधायक अजीम भाई ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजी को शिक्षा में अनिवार्य विकल्प बनाए जाने के निर्णय का दूरगामी प्रभाव पड़ा। 1991 के बाद जब देश में उदारीकरण आया और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े, तब अंग्रेजी की अनिवार्यता के चलते बिहार का युवा वर्ग पीछे रह गया। उन्होंने कहा कि बिहार के श्रमिक राज्य बनने की प्रक्रिया में कर्पूरी ठाकुर की नीतियों की बड़ी भूमिका रही, जिस पर आत्ममंथन आवश्यक है।
जिला उपाध्यक्ष रघुराज सविता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी अमानवीय परंपराओं के विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने वंचित वर्गों को सम्मानजनक जीवन और अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया।
विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, पूर्व विधायक रामवीर सिंह, विजय आर्य, जिला महासचिव मीना राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष रामसेवक यादव, मुकेश जाटव, टीटू प्रधान, सत्येंद्र जैन, डॉ. रुमा यादव, गुरचरण सिंह जाटव, विवेकानंद सविता, नरेश संखवार, रोहित दयाल नंदवंशी, विष्णु सविता, श्याम पाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप यादव, जिला प्रवक्ता शम्मी कपूर, रवि जाटव, राजीव सविता, अनुज प्रताप सविता, जमुना कठेरिया, अनीता राजपूत, संजय कुशवाहा, डॉ. सुरेश चंद्र मानव, सुरेंद्र सविता, जरार अहमद, राजू हनीफ खाकसर, सत्यम जाटव, माखनलाल सविता, सुनील कुमार जाटव, प्रदीप प्रजापति, नवीन कुमार राजपूत, मनोज शंखवार, पार्षद उमेश चंद्र यादव, अजय यादव, मनीष कुमार, रामदेव बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *