पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद

जिला कारागार में बंदियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

जिला कारागार फिरोजाबाद में निरुद्ध बंदियों द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।आज 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में बंदियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें बंदियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमित चौधरी द्वारा कारागार में कार्यरत कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। साथ ही जेल अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की सभी बंदियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बंदियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस मौके पर विकास कटियार (जेलर), रंजीत यादव (डिप्टी जेलर), धर्मेन्द्र सिंह (डिप्टी जेलर), बसंत कुमार (डिप्टी जेलर), राजाराम (डिप्टी जेलर) सहित अन्य कारागार अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *