पीसीटी
समाचार

जानलेवा हमले का आरोपी निहाल सिंह गिरफ्तार, जसराना पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला फकीरा निवासी निहाल सिंह को स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पचवा रोड जसराना से दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को ग्राम नगला फकीरा में सीसी सड़क निर्माण के दौरान ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद में सूरजपाल और निहाल सिंह ने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रेमवीर के भाई धर्मवीर पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थाना जसराना में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में मुख्य आरोपी सूरजपाल को पहले ही 7 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अब सहआरोपी निहाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *