पिंक सिटी टाइम्स

जखईया जात पर जा रहे परिवार का एक्सीडेंट, टायर फटने से पलटी इको कार, 8 लोग घायल
मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जखईया जात करने जा रहे एक परिवार की इको ओमनी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संसारपुर निवासी परिवार के साथ घटी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम संसारपुर निवासी मूर्ति देवी अपने परिजनों के साथ इको ओमनी वाहन से जखईया जात के लिए निकली थीं। गाड़ी में कुल 7 से 8 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन घिरोर रोड पर सैनिक स्कूल के पास पहुंचा, अचानक टायर फट गया। संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सड़क पर पलट गई।
हादसे में वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
बाइट — घायल महिला की
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *