ग्रामीण मुद्दों को लेकर कांग्रेस का गांधी पार्क में उपवास, 29 जनवरी तक जनसंपर्क अभियान
फिरोजाबाद। ग्रामीण रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गांधी पार्क में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने किया।
इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की सरकारें ग्रामीण भारत को सशक्त और खुशहाल नहीं देखना चाहतीं। उन्होंने घोषणा की कि 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
मनरेगा जिला कॉर्डिनेटर डॉ. गुलाम जिलानी ने बताया कि अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जननायक राहुल गांधी के पत्र प्रधानों और रोजगार सेवकों को वितरित किए जाएंगे। वहीं 30 जनवरी को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
उपवास कार्यक्रम में हाजी नसीर अहमद, मुजीब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, जिला महासचिव शैलेंद्र शुक्ला और वकार खालिद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।