खेल मैदान बना दिए मेला मैदान विरोध में उतरी रणभेरी
टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय कॉलेज के मैदान में 15 जनवरी से आयोजित होने वाले मेले के विरोध में रणभेरी संस्था ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ नीरज कुमारी से वार्ता कर अपना विरोध दर्ज कराया।
रणभेरी के संयोजक रंजीत गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा 15 जनवरी से कॉलेज ग्राउंड में मेला लगाने की सहमति दे दी गई है जब कि महाविद्यालय में स्नातक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं और इंटर कॉलेज का परिसर महाविद्यालय से लगा हुआ है । इसमें अभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही है साथ ही आगामी फरवरी माह में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होगी जिससे कॉलेज का शैक्षणिक कार्य प्रभावित होगा। झूले मिले और नुमाइश लगाने वाले मेला संचालक ग्राउंड में बड़े-बड़े झूले लगाने के साथ-साथ साउंड सिस्टम का भी उपयोग करते हैं जिस से छात्रों के अध्ययन में व्यवधान पैदा होता है.
गौर तलब है कि बीरी सिंह डिग्री कॉलेज खेल मैदान को पिछले
7 वर्ष से मेला ग्राउंड बनाकर छोड़ दिया है । यहां हर तीसरे महीने पर झूला संचालकों द्वारा झूले मेले लगा दिए जाते हैं इससे कॉलेज का शिक्षण कार्य के साथ-साथ व्यायाम और खेल की गतिविधियां प्रभावित होती है साथ ही स्थानीय बच्चों को खेलने के लिए ग्राउंड की उपलब्धता नहीं रहती है साथ ही स्थानीय नागरिकों को सुबह की सैर करने में भी परेशानी होती है यहां टहलने आने वाले लोग मजबूरन सड़कों पर टहलने जाते हैं।
यही नहीं मेला और झूला संचालकों द्वारा खेल मैदान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है यहां ग्राउंड में चारों ओर बड़े-बड़े गड्ढे हो चले हैं और मलबा बिखरा पड़ा है यहां ना तो क्रिकेट की पिच छोड़ी गई है और ना ही किसी अन्य खेल के लिए यह मैदान बचा है ।
रणभेरी संस्था के संयोजक रंजीत गुप्ता ने कॉलेज प्रशासन से वार्ता कर कॉलेज के खेल मैदान को व्यवस्थित और खेलने योग्य बनाने के लिए शहर के समाज सेवियों और संस्थाओं से मदद लेकर खेल मैदान को पुनः बनाने की पहल की है ।
15 जनवरी से प्रस्तावित झूला मेला नुमाइश कार्यक्रम को अगर प्रशासन द्वारा नहीं रोका गया तो इसके विरुद्ध रणभेरी संस्था शिक्षा प्रेमियों और खेल प्रेमियों को लेकर आंदोलन शुरू करेगी जिस शहर का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान निजी स्वार्थ में की जा रही सौदेबाजी से बचाया जा सके ।
रणभेरी के विरोध पर वीर सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नीरज कुमारी ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से एक पत्र आया था जिस पर आख्या मांगी गई थी इस पत्र पर सहमति लिखकर तहसील प्रशासन को भेजी गई है हमारी ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है । रणभेरी के संयोजक रंजीत गुप्ता एवं श्री हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी द्वारा खेल मैदान को पुनः खेलने योग्य बनाने और व्यवस्थित करने का प्रस्ताव रखा गया है ।
इस प्रस्ताव को जिला अधिकारी महोदय के समक्ष कॉलेज प्रशासन रखेगा अगर जिलाधिकारी महोदय की ओर से अनुमति मिलती है तो इस पर विचार किया जाएगा।
बी री सिंह कॉलेज में कॉलेज प्रशासन से वार्ता के दौरान रिंकू चौधरी चरन यादव हरेंद्र शर्मा राजीव गौतमरामपाल चौधरी संजय पचौरी हितेंद्र यादव गिरधारी लाल एवं कॉलेज प्रशासन मौजूद रहा ।