पिंक सिटी टाइम्स

खाद की कालाबाजारी का आरोप, सहकारी समिति का वीडियो वायरल

फिरोजाबाद में किसानों के हक पर डाका डालने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र की साधन सहकारी समिति जाफराबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कृषि विभाग और समिति प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समिति केंद्र से सुबह करीब 6 बजे ही खाद को ट्रैक्टर-ट्रॉली और मैक्स वाहनों में भरकर बाहर भेजा जा रहा है।
जब एक किसान ने केंद्र प्रभारी से इतनी सुबह खाद लादे जाने पर सवाल किया, तो प्रभारी ने जवाब दिया—
बाद में भीड़ हो जाती है, इसलिए अभी निकलवा रहे हैं।”

किसानों का गंभीर आरोप
ग्रामीण किसानों का कहना है कि समिति पर मौजूद खाद जरूरतमंद किसानों को देने के बजाय कालाबाजारी के लिए निजी वाहनों में भरकर बाहर भेजी जा रही है।
किसानों के हिस्से की खाद का बंदरबांट कर दिया जा रहा है, जिससे वास्तविक किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं।

प्रशासन पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद अब विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।
किसानों का आरोप है कि बिना मिलीभगत के इस तरह की कालाबाजारी संभव नहीं।

किसानों की मांग
ग्रामीण किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उच्चाधिकारियों से की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *