प्रेस विज्ञप्ति
एतद्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि ऐसे वाहन स्वामियों के हल्के/भारी वाहन जो विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017, लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 व विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 (पुलिस विभाग द्वारा वाहन-3/8 भाग) के प्रयोग में लाये गये थे, जिनका भुगतान जिला निर्वाचन कार्यालय, (कलक्ट्रेट) फिरोजाबाद से नहीं हुआ है, ऐसे वाहन स्वामी अपने-अपने हल्के / भारी वाहनों की आर०सी०, आधार कार्ड की फोटो कॉपी व अवमुक्ति आदेश की मूलप्रति साथ में लाकर अपने वाहनों के किराये का भुगतान जिला निर्वाचन कार्यालय, फिरोजाबाद से किसी कार्य दिवस में उपस्थित होकर भुगतान हेतु चैक प्राप्त कर सकते हैं।
डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) /
प्र०सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय, फिरोजाबाद।