आसफाबाद लालपुर मंडी के पास पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा
फिरोजाबाद।
आसफाबाद लालपुर मंडी के समीप स्थित ग्राउंड में पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। खेल प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है, जो आगामी दिनों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन करेंगी।
टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली, पूर्व विधायक अजीम भाई, तथा किसान यूनियन की पदाधिकारी श्रीमती निशा राय और राजू जर्राह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन व भाईचारे का माध्यम बताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद जोशीला द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, खेल प्रेमी और युवा मौजूद रहे। सभी ने टूर्नामेंट की सफलता की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबले दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।