पिंक सिटी टाइम्स

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 घायल — 4 की हालत गंभीर
फिरोजाबाद। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिरसागंज थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 74 के पास अयोध्या से दर्शन कर मथुरा जा रही श्रद्धालुओं की मिनी बस का अचानक टायर फट गया। तेज रफ्तार बस संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
बस में कुल 19 यात्री सवार थे, जो सभी महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु बताए गए हैं। हादसे में 7 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ शिकोहाबाद अरुण कुमार चौरसिया और सिरसागंज थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
गंभीर घायलों को सैफई पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिरसागंज सीएचसी में जारी है। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हटवाकर एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य कराया गया।
हादसे के बाद यात्रियों और परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *