अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना टूण्डला पुलिस की कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद
फिरोजाबाद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वसई बंबा पुलिया से प्रकाशानंद कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त हुब्बलाल उर्फ हुब्बा पुत्र फूलसिंह, निवासी मोहम्मदपुर, थाना टूण्डला, जनपद फिरोजाबाद (उम्र लगभग 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना टूण्डला में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 60/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 712/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना टूण्डला
मु0अ0सं0 60/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना टूण्डला
बरामदगी:
01 अदद तमंचा
01 अदद जिंदा कारतूस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह
उपनिरीक्षक जयचन्द्रबाबू शर्मा
हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह
हेड कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह
कांस्टेबल रोहित कुण्डू