पीसीटी
समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दाऊ दयाल स्टेडियम में ‘अस्मिता’ एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को मेरा युवा भारत फिरोजाबाद द्वारा जनपद के दाऊ दयाल खेल स्टेडियम में ‘अस्मिता’ एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्ग—13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक—में आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती कामिनी राठौर ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार, जिला युवा अधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी, तथा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
13 वर्ष से कम आयु वर्ग
100 मीटर दौड़: प्रथम – आकांक्षा यादव, द्वितीय – मालती, तृतीय – करिश्मा
200 मीटर दौड़: प्रथम – नीति, द्वितीय – दिव्या धनगर, तृतीय – पलक
400 मीटर दौड़: प्रथम – अंशिका, द्वितीय – आकांक्षा यादव, तृतीय – हर्षिता
13 से 18 वर्ष आयु वर्ग
100 मीटर दौड़: प्रथम – अपूर्वा गुर्जर, द्वितीय – श्रुति, तृतीय – उमा
200 मीटर दौड़: प्रथम – अपूर्वा गुर्जर, द्वितीय – श्वेता, तृतीय – श्रुति
400 मीटर दौड़: प्रथम – ईशिता, द्वितीय – श्वेता, तृतीय – भावना
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
100 मीटर दौड़: प्रथम – पूजा, द्वितीय – रोशनी, तृतीय – खुशबू
200 मीटर दौड़: प्रथम – खुशबू, द्वितीय – सुनैना, तृतीय – सोनम
400 मीटर दौड़: प्रथम – भावना, द्वितीय – स्वालि, तृतीय – कविता
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर जनपद फिरोजाबाद का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना, काजल शर्मा और ईशिता शर्मा को भी महापौर और नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती कामिनी राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी को मजबूत करने के लिए खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवतियों को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत संचालित ‘अस्मिता’ (महिलाओं को प्रेरित कर खेलों में सफलता दिलाने की पहल) कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देना और उन्हें खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है।
प्रतियोगिता के संचालन के लिए पांच तकनीकी अधिकारियों, दस स्वयंसेवकों तथा प्रतियोगिता मैनेजर अभिषेक यादव की टीम तैनात रही। प्रतिभागियों का पंजीकरण अस्मिता पोर्टल और माय भारत पोर्टल के माध्यम से किया गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल, टी-शर्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंशुल कुमार, अभिषेक यादव, अयान अली, योगेंद्र यादव और भगवान दास सहित अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *